फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शहरी क्षेत्रों के 3140 लाभार्थियों को पक्के आवास की आस पूरी, 31.40 करोड़ स्वीकृत

Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। शहरी क्षेत्रों (नगर निकाय) में रहने वाले 3140 लोगों के पक्के आवास की आस पूरी होने की उम्मीद है। शासन ने इन लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 31.40 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

निकायों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो भूमि होने के बाद भी झोपड़ी या कच्चे मकान में रह रहे हैं। ऐसे शहरी गरीब पात्रों को सरकार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान देती है। एक आवास पर तीन किस्तों में लाभार्थियों को ढाई लाख की धनराशि दी जाती है। पहली किस्त एक लाख, दूसरी किस्त एक लाख और अंतिम किस्त 50 हजार की दी जाती है। जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से पात्रों की सूची तैयार कराकर मुख्यालय भेजी जाती है।
विज्ञापन

विभाग के पास ऐसे 3140 लाभार्थियों की सूची तैयार थी जो लंबे समय से किस्त का इंतजार कर रहे थे। करीब एक साल पहले आवेदन करने वाले इन लाभार्थियों के लिए अब शासन ने 31.40 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। डीएम की संस्तुति के बाद लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजना शुरू कर दिया गया है। प्रभारी पीओ डूडा आनंद कुमार नायक ने बताया कि लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजकर जल्द कार्य शुरू कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
निकायवार लाभार्थियों की संख्या
उन्नाव नगर पालिका-1196, गंगाघाट नगर पालिका-161, बांगरमऊ नगर पालिका-87, अचलगंज-163, भगवंतनगर- 313, बीघापुर-361, फतेहपुर चौरासी-63, गंजमुरादाबाद-25, हैदराबाद-21, कुरसठ-26, मौरावां-11, मोहान-299, नवाबगंज-39, न्योतनी-51, पुरवा-145, रसूलाबाद-135, सफीपुर-24, ऊगू-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed