फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 22- पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व अन्य। स्रोत: पाठक - फोटो : 1
गंजमुरादाबाद। मल्लावां से लखनऊ जाते समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कस्बे के सपा नेता फुरकान अंसारी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से एसआईआर में सहयोग और 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास की अपील की।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मल्लावां के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने गए थे। वापसी में उनका काफिला हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सपा नेता के कार्यालय पर रुका। उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों का वोट काटने की साजिश कर रही है जिसे सफल नहीं होने देना है। जिन मतदाताओं के पास नोटिस आया है वे तत्काल पूर्ण अभिलेख मुहैया कराकर वोट पक्का कर लें।
विज्ञापन

कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं को अभी से ही गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों और रीतियों को पहुंचाने में जुट जाना चाहिए। पूर्व सपा प्रत्याशी डॉ. मुन्ना अल्वी ने बांगरमऊ में लगे एसआईआर कैंप की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी। पूर्व राज्यमंत्री शकील खान नदवी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, मुनीर खां, रजनीश यादव और डॉ. सगीर खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed