बिछिया। विकास खंड के ग्राम पड़रीकला स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें पुरवा की टीम ने छह रनों से मुकाबला जीत दिया।
उन्नाव की टीम के कप्तान अंकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पुरवा की पूरी टीम 13.5 ओवर में में 139 रन पर आउट हो गई। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम 133 रन ही बना सकी। पुरवा की टीम ने मुकाबला छह रनों से जीत लिया। आयोजक अमन शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, कपिल शुक्ला, टिंकू, मनीष आदि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।