{"_id":"69503235606f5b140b0c47a6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-142550-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेढ़ साल में कम हुए 4.23 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेढ़ साल में कम हुए 4.23 लाख मतदाता
विज्ञापन
उन्नाव। एसआईआर से डेढ़ साल में 4.23 लाख मतदाता घट गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 23.41 लाख थी, अब घटकर 19.18 लाख रह गई है। 31 दिसंबर को अनंतिम सूची जारी होने के बाद नए वोटरों के नाम शामिल करने की तैयारी है।
13 मई 2024 को लोकसभा चुनाव हुआ था। उस समय वोटरों की संख्या 23,41,740 थी। इनमें से करीब 55 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव के तीन माह बाद से ही पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया था। प्रत्येक तीन माह में पुनरीक्षण के बाद नई मतदाता सूची तैयार की गई। फाइनल सूची अक्तूबर 2025 को आधार बनाकर एसआईआर शुरू किया गया। वर्ष 2003 और अक्तूबर 2025 की सूची का मिलान करके जो सूची तैयार हुई उसमें 4,23,626 वोटर कम हो गए। इनमें मृतक व दूसरे जिलों में स्थायी रूप से बस गए लोग सहित अन्य वोटर शामिल रहे।
एसआईआर के बाद अनंतिम सूची 19,18,114 मतदाताओं की तैयार हुई। अब इसका प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में बड़ी संख्या में वोटर कम हुए हैं। सबसे ज्यादा सदर क्षेत्र की मतदाताओं की संख्या कम हुई है। फिलहाल अनंतिम सूची जारी होने के बाद दावे, आपत्तियां ली जाएंगी। यदि किसी को लगता है कि गलत नाम हटाए गए हैं तो आपत्ति लगा सकता है। उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट-1
नाम बढ़ाने के साथ संशोधन और विलोपन भी होगा
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे, आपत्तियों के बीच नाम बढ़ोत्तरी, संशोधन व विलोपन प्रक्रिया भी चलेगी। एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम बढ़वा सकेंगे। इसके लिए ऑफलाइन बीएलओ के पास फार्म जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। वहीं निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाकर भी नया आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।
विधानसभावार मतदाताओं की अनंतिम संख्या
विधानसभा कम हुए बचे मतदाता
बांगरमऊ 54567 304857
सफीपुर 51409 294977
मोहान- 52969 293163
सदर 111361 321673
भगवंतनगर 70526 349855
पुरवा 66107 353589