{"_id":"692de40bf8b0ca68cb0bf059","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141160-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: काली पट्टी बांधकर किया ऑनलाइन हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: काली पट्टी बांधकर किया ऑनलाइन हाजिरी का विरोध
विज्ञापन
फोटो-11- औरास ब्लॉक में काली पट्टी बांधकर काम करते ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा यादव व राजेश कुमार
बांगरमऊ/औरास/हसनगंज। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पंचायत सचिवों ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। बांगरमऊ ब्लॉक कार्यालय परिसर में पंचायत सचिवों ने सोमवार को बांह में काली पट्टी बांधकर काम किया।
ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की ब्लाॅक इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए बिना पंचायत सचिवों के निजी मोबाइल व सिम से फेशियल रिकाग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के जरिए पंचायत सचिवों की उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, गोशाला प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आईडी, विभिन्न पेंशन के सत्यापन, ऑपरेशन कायाकल्प व पराली प्रबंधन आदि गैर विभागीय कार्यों के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
यदि शासन ने इन गंभीर समस्याओं से छुटकारा न दिलाया तो पांच दिसंबर से शासकीय व्हाट्सएप ग्रुपों से हट जाएंगे। 10 दिसंबर से सभी सचिव निजी वाहन से सरकारी कार्य नहीं करेंगे और 15 दिसंबर को सभी सचिव डोंगल ब्लाॅक कार्यालय में जमा कर देंगे। इस दौरान पंचम लाल, जंग बहादुर, सुभाष गौतम, आशीष सिंह पटेल, रोहित सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, हसनगंज ब्लाॅक में भी पंचायत व विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। पंकज द्विवेदी, महेंद्र सक्सेना, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा औरास में भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा यादव व राजेश कुमार ने बताया चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया जाएगा।