{"_id":"6924be9a5795f6a60c0f4f36","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-140829-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चाइल्ड लाइन ने नाबालिग का विवाह रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चाइल्ड लाइन ने नाबालिग का विवाह रुकवाया
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के अन्नपूर्णा धाम में नाबालिग की शादी की सूचना पर चाइल्ड लाइन टीम दही पुलिस के साथ पहुंची। टीम ने पुलिस की मदद से विवाह रुकवाया और बालिका को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया।
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर किसी ने फोन करके अन्नपूर्णा धाम में लगभग 16 साल की किशोरी का विवाह होने की सूचना दी। बताया गया कि किशोरी अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका विवाह सदर कोतवाली के मोहल्ला किशोरीखेड़ा के युवक से हो रहा है। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक दिवाकर ओझा थाना दही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
चाइल्ड हेल्पलाइन ने किशोरी को संरक्षण में लिया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालिका को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि समिति के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।