{"_id":"69220aa42688ed21ca0628cd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-140727-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नवाबगंज व सुमेरपुर के एडीओ पंचायत को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नवाबगंज व सुमेरपुर के एडीओ पंचायत को नोटिस
विज्ञापन
उन्नाव। विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विभागीय योजनाओं की प्रगति खराब मिली है। इस पर नवाबगंज व सुमेरपुर के एडीओ पंचायत को नोटिस दिया है।
नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 15वें, राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि से कराए जाने वाले सड़क, पानी आदि के सुधार कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए। यही स्थिति सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायतों की रही। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में व्यक्तिगत शौचालयों के 357 आवेदन लंबित मिले हैं। इसी कारण दोनों सहायक विकास अधिकारियों पंचायत को आरोप पत्र देते हुए नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।
प्रधानाचार्य से कार्य पूर्ण का प्रमाणपत्र लेकर हस्तगत करें भवन
उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में सीडीओ कृतिराज ने प्रोजेक्ट अलंकार एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। प्रोजेक्ट अलंकार में विद्यालयों का कायाकल्प करने पर लापरवाही पर कार्यदायी संस्थाओं को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी कार्य किए जाने हैं, उनके मास्टर प्लान की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को जरूर दें। कार्य पूर्ण होने पर प्रधानाचार्य ने प्रमाणपत्र लेकर ही हस्तगत करें। बैठक में कुछ प्रधानाचार्याें ने स्कूल में बनाई जाने वाली दीवार की ऊंचाई कम, ज्यादा होने की जानकारी दी तो सीडीओ ने डीआईओएस सुनील दत्त को निरीक्षण कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। (संवाद)