{"_id":"691778e67212e860b80f78e4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-140243-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 26.17 करोड़ से चौड़ा होगा माखी-रसूलाबाद मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 26.17 करोड़ से चौड़ा होगा माखी-रसूलाबाद मार्ग
विज्ञापन
फोटो-10-रऊ-माखी-रसूलाबाद मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव। माखी-रसूलाबाद मार्ग के दिन जल्द बहुरने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग को सात मीटर चौड़ीकरण की मंजूरी देते हुए 26.17 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। साथ ही कार्य शुरू कराने के लिए 5.23 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
आवागमन के लिए रऊ-माखी-रसूलाबाद काफी महत्वपूर्ण है। करीब 15.06 किमी लंबे इस मार्ग की चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर है। दो से तीन जिलों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता है जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसे अब स्वीकृति देते हुए प्रदेश सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। चौड़ीकरण के बाद मार्ग एकल से टू लेन हो जाएगा। इससे आवागमन आसान हो जाएगा। मार्ग के लिए 26,17,74000 स्वीकृत हुए हैं। साथ ही 5,23,54000 रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन जिलों का सफर भी होगा सुगम
-बिल्हौर बांगरमऊ से आने वाले वाहन इस मार्ग से संडीला हरदोई निकल सकेंगे।
-लखनऊ से आने वाले वाहन मियागंज वाया रसूलाबाद होते हुए बांगरमऊ के जरिए बिल्हौर कानपुर जा सकेंगे।
-हरदोई से भी वाहन इसी मार्ग से होते हुए लखनऊ व कानपुर आवागमन कर सकेंगे।
वर्जन...
मार्ग के चौड़ीकरण व नवनिर्माण की मंजूरी मिल गई है। पहली किस्त भी जारी हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू करा जााएगा।-एक्सईएन सुबोध कुमार, लोक निर्माण विभाग निर्माणखंड-1