फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ससतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानण होया...

Thu, 06 Nov 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-33- गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकतीं श्रद्धालु। स्रो - फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।
उन्नाव। गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय गुरुद्वारा में लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। कीर्तन दीवान में रागी जत्थे ने संगत को निहाल किया। इसके बाद सभी ने पंगत में बैठकर प्रसाद लिया। ‘सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानण होया, ज्यों करि सूरज निकल्या, तारे छपे अंधेर पलोआ’ गूंजता रहा।
विज्ञापन

हाकिमटोला स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव की जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मुख्य ग्रंथी बलविंदर सिंह ने गुरुनानक देव के संदेशों के बारे में संगत को बताया। कानपुर से आए प्रसिद्ध रागी भूपिंदर सिंह गुरदासपुरी ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। उन्नाव के रागी शुभम सिंह ने भी कीर्तन किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, ललित, विवेक तिवारी,
विज्ञापन

सुरेंद्र वर्मा, सुमित गुप्ता ने भी माथा टेका। कीर्तन, कथा और अरदास के बाद लंगर का वितरण किया गया। सभी ने गुरमत परंपरा के अनुसार पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, चरणप्रीत सिंह बन्नी, जसमीत सिंह सहित अन्य सेवादार शामिल रहे।

फोटो-33- गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकतीं श्रद्धालु। स्रो

फोटो-33- गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकतीं श्रद्धालु। स्रो- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

फोटो-33- गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकतीं श्रद्धालु। स्रो

फोटो-33- गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकतीं श्रद्धालु। स्रो- फोटो : साजिशकर्ता के मकान के पास मौजूद राजस्व कर्मी व पुलिस टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed