फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पराली जलाने वाले तीन किसानों पर जुर्माना

Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सेटेलाइट से खेत में पराली जलने का मामला पकड़े जाने के बाद तीन किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। तीनों किसानों को पांच, पांच हजार रुपये जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि फसल अवशेष को खेतों में जलाना दंडनीय अपराध घोषित है। इसके लिए जनपद, तहसील एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी सेल का गठन भी किया गया है। इधर, सैटेलाइट से जिले में तीन स्थानों पर पराली जलाने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पराली जलाने वाले किसानों में बेनी जसरापुर गंजमुरादाबाद, लालता ततियापुर बांगरमऊ एवं रामखेलावन काजीपुर पर जुर्माना लगाया गया है। बताया कि दो एकड़ से कम खेती होने पर तीनों पर पांच, पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। दो से पांच एकड़ जमीन वाले किसानों पर दस हजार एवं पांच एकड़ से अधिक खेतिहर किसानों पर 30 हजार का जुर्माना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


फार्मर रजिस्ट्री में जिला प्रदेश में 62वें नंबर पर
उन्नाव। फार्मर रजिस्ट्री में जिला प्रदेश में 62वें नंबर पर है। यहां पर कुल 5.54 लाख किसानों में 57.39 फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि जो किसान अभी रजिस्ट्री कराने से रह गए हैं, वह जल्द करा लें। यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे तो आगे किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed