फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कुर्री सुदौली को हराकर फाइनल में पहुंची गौरा बिहार की टीम

Mon, 03 Nov 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-29-पारा ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में मैन आफ द मैच शगुन चौहान को मोमेंटो द
मौरावां। हिलौली क्षेत्र में चल रही पारा ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें गौरा बिहार ने कुर्री सुदौली टीम को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

रविवार को पारा ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच गुरुबक्सगंज रायबरेली और बिजनौर लखनऊ के मध्य खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुरुबक्सगंज टीम 53 रन पर आउट हो गई। बिजनौर की टीम ने 54 रन बनाकर मैच जीत लिया। आजाद मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल कुर्री सुदौली और बिजनौर के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके कुर्री ने छह विकेट पर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजनौर टीम 66 रन पर ही सिमट गई। मनोज को मैन आफ द मैच चुना गया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच कुर्री सुदौली और गौरा बिहार के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करके कुर्री सुदौली ने नौ विकेट पर 85 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरा बिहार टीम ने तीन विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया। सगुन चौहान को मैन आफ द मैच दिया गया। आयोजक इमरान खां व शोएब अली ने खिलाड़ियों को शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed