{"_id":"68efed69ef0a59d9770533c5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138656-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घंटों लाइन में लगे रहे, नहीं मिली डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घंटों लाइन में लगे रहे, नहीं मिली डीएपी
विज्ञापन
चकलवंशी। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी की कंजौरा सहकारी समिति में डीएपी वितरण की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह किसानों की लाइन लग गई। लाइन लगाने के भी किसानों को मायूसी हाथ लगी।
किसानों में रामनरेश, कल्लू, गंगाराम, नन्हा, शिवबहादुर, बबलू रज्जन ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद 11 बजे सचिव ने गेट खोलकर टोकन वितरित तो कर दिया लेकिन सभी किसानों को खाद नहीं मिल सकी। सचिव अजीत कुमार ने बताया कि भीड़ अधिक होने से पुलिस बुलाकर 88 किसानों को टोकन दिए गए। एक दिन में इतने ही किसानों को खाद वितरित की जाएगी। 400 बोरी ही खाद मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि जसुवापुर, बराय, कंजाैरा, महिपतखेड़ा, कुटी, तोरियार, बिलासखेड़ा, बंदाखेड़ा, धौकलखेड़ा, गौरी, शंकरखेड़ा, धत्ताखेड़ा, इसुनिया, बाबाखेड़ा, दमगढ़ी, बिलारीगोझा, सदमपुर आदि गांवों के लगभग 10 हजार किसानों को खाद की आवश्यकता है।