{"_id":"68e6c34af2a51497970f047c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138269-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं
विज्ञापन
उन्नाव। कब्बाखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित जीएसटी सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने शिरकत की। उन्होंने लोगों और व्यापारियों से खासकर दिवाली त्योहार पर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
बुधवार दोपहर सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने में स्वदेशी की भूमिका होगी। हम आत्मनिर्भर के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी व रवींद्रनाथ टैगोर के स्वदेशी आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल विभाजन के समय विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर आंदोलन को मजबूती प्रदान की थी।
दुकानदारों से निवेदन किया जाएगा कि वे अपने स्टोर्स में स्वदेशी कार्नर स्थापित करें। स्थानीय निकायों के माध्यम से अपील की जाएगी कि वे लोकल उत्पादों का उपयोग और उनका प्रचार करें। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, विधायक श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, समीर शुक्ला, दीपांकर मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सिकंदरपुर कर्ण स्थित परिमल वाटिका में विधायक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।
इंसेट-1
अखिलेश-आजम शून्य, दोनों मिलने पर भी रहते हैं ‘शून्य’
सम्मेलन समाप्ति के बाद महासचिव हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से वार्ता की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आज़म खान की मुलाकात को लेकर कहा कि जब एक थे, तब भी भाजपा जीती थी। जब अलग हुए तब भी भाजपा ही जीती। तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश व आजम दोनों शून्य हैं। यदि दो शून्य मिल भी जाएं तो शून्य ही रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष के आरएसएस व भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर राष्ट्रीय महामंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी गंभीर व्यक्ति नहीं हैं। उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।