फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लखनऊ की महापौर ने रसूलाबाद नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने पर किया मंथन

Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नगर पंचायत रसूलाबाद में बैठक करतीं लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खरगवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार
सफीपुर। नगर पंचायत रसूलाबाद को गोद लेने वाले लखनऊ नगर निगम की महापौर मंगलवार को कार्यालय पहुंचीं। क्षेत्रीय विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जाना। इसके बाद और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन

नगर पंचायत रसूलाबाद की स्वच्छता रैंकिंग राष्ट्रीयस्तर पर 2000 में 1557वीं और राज्यस्तर पर 770 में 750वीं है। सबसे निचले स्तर पर आई रैंकिंग को सुधारने के लिए नगर निगम लखनऊ ने नगर पंचायत को गोद लिया है। मंगलवार को लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खरकवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद कुमार राव सहित अन्य अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गजाला, ईओ मुकेश मिश्रा के साथ बैठक करके नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार पर चर्चा की। नगर पंचायत की ध्वस्त सफाई व्यवस्था के कारण भी तलाशे गए।
विज्ञापन

सभासदों ने वार्ड में नियमित सफाई न होने की बात बताई। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए महापौर ने नगर पंचायत में तैनात 27 कर्मियों को अलग-अलग वार्डों में तैनाती और निगरानी की बात कही। महापौर ने कहा कि 10 वार्डो में 20 सफाई कर्मियों की तैनाती करें। सात कर्मियों को आरक्षित रखा जाए जो अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारणगृह की दूरी व रास्ता कच्चा होने का भी मुद्दा उठा
महापौर को बताया कि कूड़ा निस्तारण गृह दूर और वहां तक पहुंचने का रास्ता कच्चा है। कचरा उठाने वाला वाहन वहां नहीं पहुंच पाता है। इस पर विधायक ने कस्बे के बाहर पंचायत की 4.5 बीघा भूमि का प्रस्ताव कराकर शिफ्ट करने का सुझाव दिया। इस पर महापौर ने मदद का आश्वासन दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि नईमउद्दीन अंसारी, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बजट और खर्च की भी समीक्षा
महापौर ने नगर पंचायत में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति, माहवार बजट व खर्च की भी समीक्षा की। कहा कि कूड़ा निस्तारण व्यवस्था पूर्ण होने व आवश्यकतानुसार बाद में भी नगर निगम के वाहन कस्बे से कूड़ा लखनऊ ले जाएंगे। स्वच्छता अभियान को बेहतर ही नहीं श्रेष्ठ बनाने के लिए पैसे की व्यवस्था भी की जाएगी। महापौर ने कहा कि गोद लेने के बाद भी यदि रैंकिंग खराब हुई इसका सीधा प्रभाव नगर निगम लखनऊ पर पड़ेगा। इसलिए सुधार के लिए घर-घर कूड़ा उठान कराया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई होगी व दवा छिड़काव कराया जाएगा। डस्टबिन का उपयोग भी शत प्रतिशत कराया जाएगा।

ईओ के न आने का भी मुद्दा उठा
महापौर के सामने ईओ मुकेश मिश्रा के न आने का मुद्दा भी कुछ सभासदों ने उठाया। विधायक ने कहा कि शुक्लागंज नगर पालिका का भी चार्ज होने से व्यस्तता अधिक है तो रसूलाबाद छोड़ दें। यहां रहना है तो सप्ताह में दो दिन तय कर बैठना पड़ेगा। महापौर ने महिला सभासदों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बैठकों में नहीं आएंगी तो कभी अच्छा नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed