फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो करोड़ से सात मार्गों की होगी विशेष मरम्मत

Tue, 30 Sep 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। गड्ढामुक्त अभियान के बीच में ही शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत वाले मार्गों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें अभी तक सात मार्गों का विशेष मरम्मत के लिए चयन किया गया है। इसके लिए दो करोड़ का प्रस्ताव कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व में सर्वे के माध्यम से गड्ढामुक्त अभियान के लिए सड़कों का चयन किया गया था। इन सड़कों की हालत देख इनको विशेष मरम्मत में चयनित किया गया। अभी सात प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है जिनकी मरम्मत के लिए करीब दो करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन मार्गों में सोनिक-दुर्गाखेड़ा, कटरी जुरानखेड़ा, हयासेनगर, सोहराखेड़ा से वित्रानपुर, मोहम्मदखेड़ा से लालतापुर, देवरामऊ व जिंगनाखेड़ा संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट-1
50 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा
विशेष मरम्मत में चयनित इन सात मार्गों की हालत खराब है। इन मार्गों पर बहुत ज्यादा गड्ढे हैं। इस कारण इनको गड्ढामुक्त अभियान में शामिल नहीं किया गया है। विशेष मरम्मत में इन मार्गों पर डामर की पूरी परत ही बिछाई जाएगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों को इन रास्तों से आने जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
शासन के निर्देश पर विशेष मरम्मत वाले मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। अभी निर्माणखंड क्षेत्र के सात मार्गों का चयन किया गया है। इनका प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। अन्य मार्गों की सर्वे चल रहा है। इसके बाद मंजूरी के लिए शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी।
-सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed