{"_id":"68d6e971afbc71e1ef0b2b84","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-137673-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लंबीकूद में धर्मवीर और दिपाली को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लंबीकूद में धर्मवीर और दिपाली को पहला स्थान
विज्ञापन
सफीपुर। महात्मा गांधी इंटर काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर बालक लंबी कूद में धर्मवीर पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिपाली ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में सफीपुर, बांगरमऊ व ऊगू के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आठ सौ मीटर दौड़ बालक में महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के धर्मवीर व बालिका में जीजीआईसी सफीपुर की नरगिस ने पहला स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर में ऊगू के अभिषेक व जीजीआईसी की काजल अव्वल रहीं। सौ मीटर दौड़ में आयुष व रिया शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में बांगरमऊ के एसआईसी काॅलेज के अनुपम सैनी व जीजीआईसी की खुशबू ने बाजी मारी। ऊंची कूद में बांगरमऊ कॉलेज के विवेक सिंह व जीजीआईसी की चांदनी विजयी रहीं। लंबी कूद में सीपीटीएन कालेज ऊगू के नितिन व तकिया की रुखसार पहले स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य मनीष कुमार व रचना निगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- --
फोटो-मेल से
सौ मीटर बालक सीनियर वर्ग में अभय कुमार ने भरा फर्राटा
-आरआरबीएन इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की बक्सर जोन की दो दिवसीय तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। नगर पंचायत भगवंतनगर स्थित आरआरबीएन इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की बक्सर जोन की दो दिवसीय तहसीलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह व पूर्व शिक्षक रमेश सिंह ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया। पहले दिन सौ मीटर बालक सीनियर वर्ग में कमलापति इंटर कॉलेज बीघापुर के अभय कुमार को पहला, रौनित कुशवाहा को दूसरा एवं आरआरबीएन इंटर काॅलेज के रितेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर दौड़ में आरआरबीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर के विवेक प्रथम व नितिन द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर में रामनाथ इंटर कॉलेज रुझेई के शुभम कुमार प्रथम रहे। चार सौ मीटर जूनियर में रामनाथ इंटर कॉलेज के विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर सीनियर दौड़ में आदित्य, जूनियर में सुशील कुमार ने फर्राटा भरा। गोला फेंक में सीनियर वर्ग में दीपांश कमलापति व जूनियर वर्ग में आयुश पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अनिरुद्ध ने 6.47 मीटर फेंक कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदीप सिंह, ज्ञान प्रताप सिंह, अनुपम मिश्रा, सुनील सिंह, डाॅ. मेंहदी हसन, अशोक लाल, सुशील कुमार, शिव मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।