फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिना हेलमेट पेट्रोल न देने पर मारपीट

Wed, 24 Sep 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर रेलवे कर्मी फसल सिंचाई के लिए डीजल लेने गया। कर्मी ने बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा तो हेलमेट न लगाए होने की वजह से पंप कर्मी ने देने से मना कर दिया। रेलवे कर्मी ने जब अन्य बाइक में बिना हेलमेट पेट्रोल डालने की बात कही तो पंप कर्मी भड़क गया और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मेडिकल कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

गोकुलखेड़ा निवासी जसवंत कुशवाहा पुत्र रामपाल रेलवे विभाग में गेटमैन है और जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर तैनात हैं। इसके अलावा वह हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य भी हैं। मंगलवार को फसल सिंचाई के लिए चमरौली गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक से डीजल लेने गया। जसवंत ने बताया कि बाइक में पेट्रोल भी कम था तो उसने कर्मी ज्ञानेंद्र से पेट्रोल डालने के लिए कहा।
विज्ञापन

पेट्राेलपंप कर्मी ने हेलमेट न लगाने से मना कर दिया। जसवंत ने बताया कि उसके सामने ही कई बाइक सवारों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया गया। इस पर आपत्ति जताई तो ज्ञानेंद्र आक्रोशित हो गया और अभद्रता करने लगा। विरोध किया तो पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी आंख के पास गंभीर चोट लग गई। जसवंत ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी। जसवंत के हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य होने के कारण कोतवाली में भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मेडिकल कराने के बाद मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बिना हेलमेट पहने किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल नहीं दिया जा सकता। यह पता लगाया जा रहा है कि मारपीट किस कारण से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed