फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बसीरतगंज में नहीं बनेगा अंडरपास, सर्विस रोड से निकलेंगे वाहन

Sun, 21 Sep 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32-बसीरतगंज मोड़ पर व्यापारियों व अ​धिकारियों से बात करते एसडीएम सदर ​क्षितिज द्विवेदी। सं
सोनिक। बसीरतगंज में अंडरपास की संभावनाओं को एसडीएम ने नकार दिया। सर्विस रोड को हाईवे से जोड़कर आवागमन की सुविधा देने पर व्यापारियों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के सराय कटियान में बन रहे औद्योगिक गलियारे के लिए बसीरतगंज से सर्विस रोड निकालने का काम चल रहा है। इससे पुराने मार्ग को बंद किया जाना है। इसको लेकर बसीरतगंज के व्यापारी व आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हैं और पुराने मार्ग के स्थान पर अंडरपास निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी ने वीडियो कॉल के जरिए कस्बे के व्यापारियों से बात की थी। इसके बाद एसडीएम सदर को शनिवार को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। शनिवार शाम करीब चार बजे एसडीएम क्षितिज द्विवेदी स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया और औद्योगिक गलियारा की सर्विस रोड का जायजा लिया। इसके बाद व्यापारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

अंडरपास की मांग सुनने के बाद यूपीडा के अधिकारियों से जानकारी ली। यूपीडा अधिकारियों ने बताया कि यहां के लोगों की सुविधा के लिए औद्योगिक गलियारे की सर्विस रोड को हाईवे से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए रोड को जेड आकार में बनाया जाएगा। जहां पर सर्विस रोड हाईवे पर जुड़ेगी, वहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को कट बनाने के लिए पत्र भेजा जाएगा। इसके जरिए वाहन उस रोड के माध्यम से हाईवे पर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। इसी कारण अंडरपास बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एसडीएम ने इसकी जानकारी व्यापारियों को देकर उन्हें संतुष्ट किया और पूरी रिपोर्ट डीएम को देने की बात कहकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
सांसद ने भी मामले में मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
बसीरतगंज के पुराने मांग को बंद करने का मामला नया नहीं है। पिछले तीन से चार माह से इसका विरोध चल रहा है। ग्रामीण व व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया था। इसके बाद 26 अगस्त को सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज को भी ज्ञापन दिया था। सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र भेजा था। इसके चलते जिला प्रशासन भी लगातार मामले में गंभीरता दिखाता रहा। आखिरकार शनिवार को मामले का पटाक्षेप कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मामला सुलझ गया है। अंडरपास नहीं बनेगा। सर्विस रोड को जरिए ही लोगों को आवागमन की सुविधा दी जाएगी। इस पर व्यापारी भी सहमत हो गए हैं।

फोटो-32-बसीरतगंज मोड़ पर व्यापारियों व अधिकारियों से बात करते एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी। सं

फोटो-32-बसीरतगंज मोड़ पर व्यापारियों व अधिकारियों से बात करते एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed