फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: साहब! 500 मीटर बनवा दें सड़क, सात किमी. बच जाएगा चक्कर

Sun, 21 Sep 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20-रहीमाबाद गांव में संचालित मुर्गी फार्म को बंद कराने पहुंचे ग्रामीणों से बात करते डीएम। - फोटो : सलोन ब्लाॅक के सूची स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सूची की शाखा का बंद शटर।
सफीपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम गौरांग राठी को ओसिया गांव के ग्रामीणों ने समस्या बताई। गांव के हरिनाथ व महेश ने बताया कि 500 मीटर रास्ता कच्चा है। पानी और कीचड़ से इस रास्ते से पैदल निकलना भी मुश्किल है। वाहनों को सात किमी. का चक्कर काटकर मेन रोड पर पहुंचना पड़ता है। डीएम ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मियागंज क्षेत्र के रहीमाबाद गांव के करीब 50 लोग शिकायतीपत्र लेकर पहुंचे। हालांकि समाधान दिवस समाप्त हो गया था। डीएम लौट रहे थे तो वाहन को गेट पर रोककर ग्रामीणों ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि गांव के बाहर बने मुर्गी फार्म की गंदगी से बच्चे बीमार हो रहे हैं। दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इसे बंद कराया जाए। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अयोध्याखेड़ा के दिलीप कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने समिति में खाद वितरण में धांधली की शिकायत की। शकूराबाद के नफीस, बसंतखेड़ा के कन्हैया लाल, ओसिया के जगन्नाथ ने भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की। सैता के अंसार, इरशाद, अनवर व मेराज ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने 19 सह खाताधारकों से बैनामा कराया है, जो चार बिस्बा भूमि बनती है जबकि वह 15 बिस्वा का बैनामा दिखा रहे हैं। मांग की कि सभी खाताधारकों की अंशवार भूमि सुरक्षित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के पास 144 प्रार्थनापत्र पहुंचे। इसमें 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने दो कानूनगो व सात लेखपालों को प्रशस्तिपत्र दिया। कृषक दुर्घटना बीमा के छह, कुम्हारी कला के सात व तालाब आवंटन के पांच लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। पुष्टाहार व स्वास्थ्य विभाग के स्टाल का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम कार्यालय के कायाकल्प का फीता काट उद्घाटन किया। विधायक बंबालाल दिवाकर भी पहुंचे। एसपी जय प्रकाश सिंह, एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा, एसओसी चकबंदी रामदेव निषाद, सीओ नीलम सिंह, एक्सईएन विद्युत राजनाथ यादव, तहसीलदार देवेंद्र सिंह व बीडीओ श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

ट्रांसफार्मरों की बढ़वाई जाए क्षमता
पुरवा। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव व एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव के पास 51 शिकायतें पहुंची। सात का मौके पर निपटारा किया। कोडरा के प्रधान अरविंद कुमार ग्रामीणों में मिथलेश, अनिल, सावित्री, सीमा, निर्मला, पूनम आदि के साथ पहुंचे और प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव की आबादी एक हजार से ज्यादा है। 145 बिजली कनेक्शन हैं लेकिन 16 केवी के तीन ट्रांसफार्मर ही लगे हैं। लोड अधिक होने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की।

181 प्रार्थनापत्रों में आठ का निपटारा
हसनगंज। एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड के पास 181 प्रार्थनापत्र पहुंचे। इसमें राजस्व के आठ मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ अरविंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

ग्राम सभा की जमीन से मौरंग-गिट्टी हटवाई जाए
बीघापुर। एसडीएम रणवीर सिंह के पास 80 मामले आए। इनमें छह मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। सिजनी सोहरामऊ निवासी रामचंद्र, अनिल, रामूलाल, प्रमोद कुमार ने ग्राम सभा की तालाब व ऊसर बंजर में दर्ज जमीन पर अवैध रूप से मौरंग गिट्टी डालकर कब्जा करने की शिकायत की।

बताया कि ग्रामसभा ने इस भूमि पर समिति का भवन बनाने का प्रस्ताव पारित कर रखा है। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। मांग की कि भूमि की नाप करा कर अवैध कब्जेदार को हटाया जाए। रुदीखेड़ा मझिगवां के बाबूलाल ने जमीन की नाप कराकर कब्जा दिलाने की मांग की। एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने पर लेखपाल शिवानी तिवारी व राजस्व लिपिक कृष्णा देवी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सभागार में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed