{"_id":"6ae8ecac0386764b4109c78a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-160666-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फुटबाल पैर से नहीं, दिमाग से खेलने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फुटबाल पैर से नहीं, दिमाग से खेलने का खेल
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण शिविर शामिल प्रशिक्षुओं को कोच ने अभ्यास कराया। साथ ही फुटबाल खेलने से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी। कोच मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि फुटबाल पैर से नहीं दिमाग से खेलने का खेल है। पैर तो सबका चलता है पर जो पहले सोचता है वही आगे निकलता है।
उन्होंने कहा कि पैर फुटबाल पर हो लेकिन दिमाग से उसे खिलाओ। यह भी बताया कि मैच 90 मिनट का होता है, जिसे 45-45 मिनट के दो हिस्सों में कराया जाता है। बीच में 15 मिनट का हाफ-टाइम ब्रेक मिलता है। मैदान में दोनों टीमों से 11-11 खिलाड़ी होते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ी भी होते हैं, जिन्हें मैच के दौरान बदला जाता है। शिविर में 22 प्रशिक्षु खिलाड़ी पहुंचे। इसके अलावा एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में कोच कुशमेश कुमार ने 23 खिलाड़ियों का दौड़ का अभ्यास कराया।
क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे 11 खिलाड़ी
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राजा शंकर सहाय इंटर काॅलेज मैदान में चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को 11 खिलाड़ी पहुंचे। अंडर-12 व 15 वर्ग के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी व विकेट कीपिंग का अभ्यास किया। एसोसिएशन के ओम मिश्रा ने बताया कि रोजाना शाम चार बजे से छह बजे तक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जो भी प्रतिभागी प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करना चाहते हैं तो वह कालेज मैदान पर आकर संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)