फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे के पांच ब्लैक स्पॉट 130 करोड़ रुपये से होंगे खत्म

Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही चौकी ​स्थित पुरवा मोड़ से निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम और हादसों से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पांच ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना व जाम बहुल स्थान) खत्म करेगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर तीन पुल, दो फुट ओवरब्रिज और दो जगह सर्विस रोड बनाए जाएंगे। इस पर 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे की जाजमऊ गंगा नदी पुल से लखनऊ सीमा पर सई नदी पुल तक की 82 किलोमीटर दूरी में पांच ऐसे स्थान हैं जहां लगभग हर-रोज कोई न कोई हादसा होता है। सड़क सुरक्षा समिति में लगातार मुद्दा उठने पर तत्कालीन डीएम गौरांग राठी ने एनएचएआई को सुधार के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों की टीमें बनाई थीं। टीम ने हाईवे पर 16 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे, जिनमें से 11 में छोटे सुधार किए गए लेकिन पांच स्थानों पर पुल, फुट ओवरब्रिज, सर्विस रोड जैसे बड़े बजट वाले काम कराने की जरूरत बताई गई। एनएचएआई ने इन पांचों जाम व दुर्घटना बहुल स्थानों पर निर्माण और सुधार कार्य कराने के लिए 130 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी देते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मिट्टी की जांच व अन्य जरूरी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हाईवे का यातायात बाधित न हो इसलिए काम शुरू करने से पहले सर्विस रोड बनाना जरूरी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार सर्विस रोड बनने में करीब 500 पेड़ और 100 बिजली के पोल हटाने होंगे।
विज्ञापन

वन विभाग और बिजली निगम ने अनापत्ति दे दी है। इसी महीने सर्विस रोड का काम शुरू करते हुए अगले महीने से पुलों का काम शुरू कराने की योजना है।

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही चौकी स्थित पुरवा मोड़ से निकलते वाहन। संवाद

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही चौकी स्थित पुरवा मोड़ से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed