{"_id":"6ab81f5a4d13ed8000031e9a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158429-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल कल से, आज खुलेंगी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बैंक कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल कल से, आज खुलेंगी बैंक
विज्ञापन
उन्नाव। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर विभिन्न बैंक कर्मियों की पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल सोमवार से होगी। इसको लेकर रिजर्व बैंक ने रविवार को सभी बैंकों को खोलने के निर्देश दिए हैं। बैंकों में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ग्राहकों के कार्य होंगे।
यूएफबीयू के संयोजक दीपक कुमार तिवारी व संगठन के सत्यजीत सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इस माह की 28, 29 व 30 सितंबर को हड़ताल रहेगी। इसके बाद भी यदि समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
उधर, हड़ताल से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंकों को खोलने के निर्देश दिए हैं। एलडीएम आरके गौतम ने बताया कि रविवार को अवकाश के दिन सभी बैंक खुलेंगी। लोग सुबह 10 से चार बजे के बीच बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं। सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। एटीएम में नकदी की व्यवस्था की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।