{"_id":"6ab6d1fca86bcf0fd50b6fff","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158390-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निबंध प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निबंध प्रतियोगिता में युवाओं ने रखे विचार
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राएं। स्रोत: सूचना विभाग
फोटो-17-निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राएं। स्रोत: सूचना विभाग
छात्रों ने दिखाया रचनात्मक कौशल, बुने ‘विकसित भारत’ के सपने
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के स्काउट गाइड भवन में हुई निबंध प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना भी है। अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना भी इसका महत्वपूर्ण पहलू है। आगामी दिनों में अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
निबंध लेखन के लिए पांच विषय ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत@ 2047’, ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’, ‘सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण’ और ‘स्वच्छ, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत’ था। प्रकाश पांडेय ने छात्रों से इसे केवल एक प्रतियोगिता न समझकर राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर बताया। पाठ्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार, अतिथि व्याख्याता कन्हैया पांडेय, अनुपम सिंह, शुभम सिंह और ज्योत्स्ना श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने दिखाया रचनात्मक कौशल, बुने ‘विकसित भारत’ के सपने
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के स्काउट गाइड भवन में हुई निबंध प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रकाश पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना भी है। अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देना भी इसका महत्वपूर्ण पहलू है। आगामी दिनों में अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने विचारों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
निबंध लेखन के लिए पांच विषय ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत
विज्ञापन