उन्नाव। जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के खेले गए मुकाबलों में आजाद क्लब को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमें विजेता बनीं। विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में बुधवार को जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मुकाबले खेले गए। अंतिम मुकाबले में बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने आजाद क्लब को 25-15 व 25-20 से हराकर जीत हासिल की। बालिका वर्ग में भी स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने ही आजाद क्लब को रोमांचक मुकाबले में 25-17 और 25-15 से हरा दिया।
खिलाड़ियों में बालक वर्ग में अनिकेत, गौरव, आयुष, विशाल कश्यप व आदर्श और बालिका वर्ग की साक्षी बाजपेई, आराध्या, पायल, मानवी, उन्नति व काव्या ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर वॉलीबॉल कोच शशिकांत, एथलीट कोच कुशमेश कुमार, क्रिकेट कोच शिवानी व स्पोर्ट्स टीचर पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहीं।