{"_id":"69e3db5493e841145501f68c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148915-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नगर पालिका में ई-नगर सेवा पोर्टल शुरू, शहरी घर बैठे जमा कर सकेंगे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नगर पालिका में ई-नगर सेवा पोर्टल शुरू, शहरी घर बैठे जमा कर सकेंगे टैक्स
विज्ञापन
फोटो-21-ई-नगर सेवा पोर्टल का शुभारंभ करतीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा। संवाद
उन्नाव। नगर पालिका ने शहर वासियों की सहूलियत के लिए ई-नगर सेवा पोर्टल (E-NagarSewa.Gov.in) का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल से अब शहर के लोग घर बैठे अपना गृहकर, जलकर का भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। वहीं पालिका से संबंधित अन्य सेवाओं के आवेदन और समस्या भी दर्ज करा सकेंगे।
पोर्टल का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि पोर्टल के जरिए करों का भुगतान सरल और पारदर्शी तरीके से किया जा सकेगा। नगर पालिका परिषद ने ऑनलाइन भुगतान के लाभों और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया। पालिका अध्यक्ष ने कहा, नगरवासियों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना प्राथमिकता है। ई-नगर सेवा पोर्टल से लोगों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वह घर बैठे ही अपने बकाया करों का भुगतान कर सकेंगे।
बताया कि ऑनलाइन भुगतान करने पर नगर वासियों को विशेष छूट भी मिलेगी। एक अप्रैल से 15 मई तक कर जमा करने पर बीस फीसदी और 16 मई से 15 नवंबर तक ऑनलाइन भुगतान पर दस फीसदी की छूट मिल सकेगी।
विज्ञापन
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने इस पहल को नगर के विकास और पारदर्शिता की दिशा में सराहनीय बताया। नागरिकों को सुविधा के साथ ही कार्यों में तेजी और जिम्मेदारों की जवाबदेही भी तय होगी। ईओ संजय कुमार गौतम के अलावा सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
पोर्टल से उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
-गृहकर और जल कर का घर बैठे भुगतान
-पानी और सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन-विभिन्न प्रकार के ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन
-संपत्ति नामांतरण और कर निर्धारण की प्रक्रिया
-समस्याओं और शिकायतें दर्ज करा त्वरित समाधान