{"_id":"69d00eea659c6af9e8086a7a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147970-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धौरहरा गांव में 9.45 लाख से बन रहा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धौरहरा गांव में 9.45 लाख से बन रहा खेल मैदान
विज्ञापन
फोटो-2- असोहा ब्लाक क्षेत्र के धौरहरा गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान। संवाद
असोहा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौरहरा में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर 9.45 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब छह माह में मैदान बनकर तैयार हो जाएगा।
असोहा ब्लॉक में अभी खेल मैदान नहीं है। इससे ग्रामीण युवाओं को खेलकूद की सुविधा नहीं मिल पाती है। युवाओं को खेलने के लिए शहर जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए मनरेगा के तहत धौरहरा में दो बीघे जमीन पर मैदान बनाया जा रहा है। प्रस्तावित जमीन पर चारों तरफ दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद रनिंग ट्रैक सहित अन्य कार्य होंगे।
निर्माण पूरा होने के बाद गांव के युवाओं को उनके पास ही खेलकूद की सुविधा मिलेगी। जिला उपायुक्त मनरेगा मुनेश चंद्र ने बताया कि छह माह में मैदान का निर्माण पूरा होगा। इसके बाद खेलकूद की अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी।