{"_id":"69caca5be265ec22c0004504","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147730-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा के रेलवे पुल पर ट्रैक की मरम्मत की तैयारी तेज, दो से मेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा के रेलवे पुल पर ट्रैक की मरम्मत की तैयारी तेज, दो से मेगा ब्लॉक
विज्ञापन
फोटो-27-गंगा नदी पुल पर रेलवे की मरम्मत कराने के लिए ट्रैक के किनारे रखा अतिरिक्त सामान हटाती म
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर गंगा नदी रेलवे पुल के डाउन लाइन (कानपुर से लखनऊ) की मरम्मत के लिए 42 दिन तक मेगा ब्लॉक रहेगा। रेलवे ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। यह कार्य गुरुवार से 13 मई तक कुल 42 दिन चलेगा। प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आठ घंटे के लिए यह अवरोध लागू रहेगा। इस दौरान रेल संचालन पर पड़ने वाले असर को देखते हुए परिवहन निगम ने कानपुर से लखनऊ और उन्नाव-कानपुर के बीच पांच-पांच अतिरिक्त सामान्य और ई-बसें चलाने की तैयारी की है।
मिशन रफ्तार के तहत उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा नदी पर स्थित रेलवे पुल के डाउन लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसके कारण कानपुर-लखनऊ मार्ग पर चलने वाली 14 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों को कानपुर या उन्नाव तक ही चलाया जाएगा जबकि 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि गंगा के रेलवे पुल की लाइन मरम्मत की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार की तरह कुछ मेमू और यात्री ट्रेनों को उन्नाव के गंगाघाट स्टेशन से लखनऊ और बालामऊ मार्ग पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। पिछले साल भी रेलवे ने 20 मार्च से 30 अप्रैल तक अप लाइन (लखनऊ से कानपुर) की मरम्मत कराई थी। तब 26 ट्रेनें निरस्त हुई थीं और 52 ट्रेनों का मार्ग बदला गया था। इससे उन्नाव, कानपुर और लखनऊ के बीच आवागमन करने वाले चार हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस बार निगम की तैयारी से राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्जन
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि गंगा के रेलवे पुल की ट्रैक मरम्मत कराने की तैयारियां चल रही हैं। 42 दिन का मेगा ब्लॉक रहेगा। पिछली बार की तरह कुछ मेमू व पैसेंजर ट्रेन को उन्नाव के गंगाघाट स्टेशन से लखनऊ और बालामऊ रूट पर चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी वर्मा ने बताया कि उन्नाव से कानपुर और लखनऊ के बीच अतिरिक्त बसें चलाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस मार्ग पर कम से कम पांच सामान्य और इतनी ही ई-बसें बढ़ाई जाएंगी। लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर और बसें भी चलाई जाएंगी।
-- -
ये ट्रेनें 42 दिन नहीं चलेंगी (अप-डाउन)
1-गाड़ी संख्या 64701/ 64702 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू
2-गाड़ी संख्या 54154/54153 कानपुर सेंट्रल-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन
3-गाड़ी संख्या 64212 कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मेमू ट्रेन
4-गाड़ी संख्या 64255 उतरेटिया जंक्शन-कानपुर सेंट्रल मेमू
5-गाड़ी संख्या 54101/54102 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर
6-गाड़ी संख्या 54325/54326 सीतापुर सिटी जंक्शन-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर ट्रेन
7-गाड़ी संख्या 55345/55346 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन
8-गाड़ी संख्या 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेन
9-गाड़ी संख्या 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू ट्रेन
10-गाड़ी संख्या 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
11-गाड़ी संख्या 14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन
-- -
ये ट्रेनें कानपुर व उन्नाव स्टेशन तक ही चलेंगी
1-गाड़ी संख्या 12103/12104 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (सुपरफास्ट) कानपुर तक ही चलेगी।
2-गाड़ी संख्या 22121/22122 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ सुपरफास्ट कानपुर तक चलेगी
3-गाड़ी संख्या 54335/ 54336 बालामऊ -कानपुर सेंट्रल पैसेंजर 42 दिन बालामऊ से उन्नाव तक ही चलेगी।
4-गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस ट्रेन 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 तथा मई 2026 के 02, 04, 06, 09, 11 तारीख को कुल 18 फेरे के लिए कानपुर सेंट्रल से साढ़े तीन घंटा विलंब से चलेगी।
--
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
गाड़ी संख्या 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अप्रैल 2026 में 02, 09, 16, 23, 30 और 07 मई को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी -गोरखपुर जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल में 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 और मई में 01, 02, 04, 05, 06, 08, 09, 11, 12 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल में 05, 12, 19, 26 और 03 व 10 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल में 01, 08, 15, 22, 29 और 06 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान यह गाड़ी उन्नाव जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी व गोंडा जंक्शन पर नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल में 02, 09, 16, 23, 30 और 07 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर जंक्शन अंत्योदय एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल में 01, 08, 15, 22, 29 और 06 मई को परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज -मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-अयोध्या धाम-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इस दौरान लखनऊ और गोंडा जंक्शन पर नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 15030 पुणे-गोरखपुर जं. एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल 04, 11, 18, 25 और 02 व 09 मई परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-अयोध्या धाम मार्ग से चलेंगी, लखनऊ व गोंडा में नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (डाउन) अप्रैल में 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 और 03, 05, 10, 12 मई को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-अयोध्या धाम मार्ग से चलेगी। लखनऊ, रायबरेली व अमेठी में नहीं रुकेगी। गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुलतानपुर सुपरफास्ट (डाउन) अप्रैल में 05, 12, 19, 26 और 03, 10 मई को परिवर्तित मार्ग से जाएगी और लखनऊ, निहालगढ़ व मुसाफिरखाना में नहीं रुकेगी।