{"_id":"69a1e7cdbfb8e6715f063e44","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146008-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक कमजोर होने से गंगा पुल से 15 किमी. की रफ्तार से चलती हैं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक कमजोर होने से गंगा पुल से 15 किमी. की रफ्तार से चलती हैं ट्रेनें
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ के बीच गंगा नदी पर स्थित 118 साल पुराने रेलवे पुल के डाउन ट्रैक (कानपुर से लखनऊ) की मरम्मत के लिए रेलवे ने 42 दिन का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। ट्रैक के जर्जर होने के कारण पिछले कई सालों से इस पर ट्रेनों को 15 किलोमीटर प्रति घंटा की धीमी रफ्तार से चलाया जा रहा था। इस मरम्मत कार्य से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कई ट्रेनें रद्द और परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेगा ब्लॉक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कुल आठ घंटे के लिए लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान 14 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अतिरिक्त, 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही कानपुर तक चलाया जाएगा, जिससे आगे की यात्रा प्रभावित होगी। वहीं, 31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
ये होगें काम
मिशन रफ्तार के तहत रेलवे इस पुल के डाउन ट्रैक में पटरियों के नीचे लगी पुरानी ट्रफ (लोहे की चादरें) हटाएगा। इनके स्थान पर नई एच बीम लगाई जाएंगी और स्लीपर भी बदले जाएंगे। इस नवीनीकरण का उद्देश्य ट्रैक की मजबूती बढ़ाना और ट्रेनों की गति में सुधार करना है।
विज्ञापन
पिछले साल हुई थी अप ट्रैक की मरम्मत
रेलवे ने पिछले साल इस ब्रिटिश कालीन रेल पुल पर अप ट्रैक (लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाला) की मरम्मत कराई थी। इसके लिए 20 मार्च 2025 से 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया था। उस मरम्मत के बाद से अप रूट की ट्रेनों को इस नदी पुल पर 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चलाया जा रहा है।
होली और रेलवे ब्लॉक के दौरान रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
उन्नाव। होली पर्व और इसके बाद कानपुर-लखनऊ रूट पर रेलवे के मेगा ब्लॉक के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम कानपुर लखनऊ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाएगा।
रोडवेज के एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर-लखनऊ रूट पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बांगरमऊ-दिल्ली रूट पर भी पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं पुरवा, बीघापुर, हसनगंज आदि तहसील व ब्लाक रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए परिवहन निगम ने 28 फरवरी से नौ मार्च तक 2700 किमी बस चलाने पर 3900 रुपये और तीन हजार किलोमीटर चलाने पर चालक को 4500 रुपये देने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से रेलवे के मेगा ब्लाक के दौरान भी कानपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।-- -
निरस्त व दूसरे रूटों से जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पर एक नजर
42 दिन नहीं चलेंगी अप व डाउन की ये ट्रेनें
64701-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू
54154-कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन
64212-कानपुर-लखनऊ मेमू
64255-उरई-कानपुर मेमू
54101-प्रयागराज संगम-चोपन पैसेंजर
54325-कानपुर-शाहजहांपुर पैसेंजर
55345-लखनऊ जंक्शन-कासगंज पैसेंजर
64203-लखनऊ-कानपुर मेमू
64214-कानपुर-लखनऊ मेमू
-- -
इन प्रमुख ट्रेनों का बदला रहेगा रूट
12180-आगरा फोर्ट - लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी सुपरफास्ट
12103-पुणे - लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस सुपरफास्ट
22121-लोकमान्य तिलक टर्मिनस - लखनऊ सुपरफास्ट
11109-ग्वालियर - लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस
54335-बलरामपुर - कानपुर सेंट्रल पैसेंजर
--
इनका भी बदला गया रूट
12004- नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएगी।
22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मेगा ब्लॉक के दौरान गाजियाबाद, मुरादाबाद और लखनऊ के रास्ते से चलेगी।

उन्होंने बताया कि अप्रैल से रेलवे के मेगा ब्लाक के दौरान भी कानपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।