{"_id":"699f4da9faf91269ea07011a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145833-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अब नगर पंचायतों में हर घर नल से जल पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अब नगर पंचायतों में हर घर नल से जल पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन
फोटो-1-अचलगंज नगर पंचायत में निर्माणाधीन पानी की टंकी। संवाद
उन्नाव। जिले की नगर पंचायतों (टाउन एरिया) को शासन ने अमृत योजना फेज-2 में शामिल किया है। पहले चरण में जल निगम ने छह नगर पंचायतों की 15 लाख आबादी को पेयजल के लिए 1.9 अरब की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी थी। इनमें से दो नगर पंचायतों अचलगंज और ऊगू के लिए 41.12 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। अचलगंज में टंकियों का निर्माण शुरू हो गया है।
जिले की सभी 19 नगर पंचायतों में भी अमृत योजना के दूसरे चरण में घर तक पाइप लाइन से पानी पहुंचाने की योजना है। जल निगम ने छह नगर पंचायतों के लिए एक अरब, नौ करोड़ 24 लाख की डीपीआर भेजी थी।
इनमें अचलगंज, ऊगू, फतेहपुर चौरासी, नवाबगंज, हैदराबाद और बीघापुर नगर पंचायत शामिल हैं। अचलगंज के लिए 27.35 करोड़ और ऊगू में अमृत योजना-2 के लिए 13.77 करोड़ की योजना को तकनीकी समिति से मंजूरी मिल गई है। अचलगंज में काम शुरू हो गया है।