फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सभासदों के विरोध के बीच पालिका का 2.06 अरब का बजट पारित

Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-35-नगर पालिका कार्यालय परिसर में बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्ताव रखता सभासद। संवाद
उन्नाव। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न कराई गई। एक तरफ सत्ता दल भाजपा सहित 15 सभासदों ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बैठक से दूरी बनाई, दूसरी तरफ अध्यक्ष ने 19 सभासदों की उपस्थिति में 2.06 अरब का बजट पारित होने का दावा किया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड बैठक शुरू हुई। पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मूल बजट पर विचार-विमर्श हुआ। सभासदों से चर्चा और सुझावों के बीच 206.08 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित हो गया। अध्यक्ष ने दावा किया कि बजट में नगर क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सड़क निर्माण एवं मरम्मत के साथ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) का विस्तार एवं आधुनिकीकरण तथा नियमित साफ-सफाई और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में लगभग 45.17 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में नई सड़कों के निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, नालियों की मरम्मत के साथ जलनिकासी व्यवस्था सही कराई जाएगी। पेयजल आपूर्ति लाइनों का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्रों को लाभ देने पर भी सभासदों से चर्चा की गई। इस दौरान स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। इन पर
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेंशन तथा एरियर मद में लगभग 49.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बैठक में ईओ संजय गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इंसेट-1
विरोध में रहे सभासदों ने बैठक का किया बहिष्कार
बोर्ड बैठक का काफी सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। इसमें सत्ता दल यानि भाजपा के सभासद भी शामिल रहे। सभासदों का नेतृत्व कर रहे बृजेश पांडेय ने दावा किया कि उनके साथ अमित सिंह बउवा, सुशील तिवारी, सतीश यादव, हिना आदि करीब 15 विरोध में रहे। आरोप लगाया कि नगर पालिका में मनमाने ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उनके प्रस्तावों की उपेक्षा की जा रही है। न प्रस्ताव लिए जा रहे हैं और न ही कोई जानकारी ली जा रही है।

प्लाटिंग पर सड़कें बनाई जा रही हैं। डेढ़ साल से मार्ग प्रकाश की लाइटें खराब चल रही हैं। उनकी न मरम्मत कराई जा रही है और ना ही नई की खरीदारी की जा रही है। पूरा शहर अंधेरे में है। उधर, अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि उनके साथ 19 सभासदों का संख्या बल था। इस आधार पर प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गए हैं। विपक्षियों के साथ मात्र सात से आठ सभासद ही थे। कुछ बाहर होने से नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed