फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: यूपी बोर्ड परीक्षा आज, देर रात तक चलती रहीं तैयारियां

Wed, 18 Feb 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-29 डीआईओएस कार्यालय में परिचयपत्र लेने के लिए मौजूद शिक्षक। संवाद
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज, 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के एक दिन पहले तक तैयारियां पूरी करने के लिए देर शाम तक जद्दोजहद चलती रही। कंट्रोलरूम की लखनऊ के कार्यालय से कनेक्टिविटी, कक्ष निरीक्षकों के परिचयपत्र (आईकार्ड) और सचल दल के लिए गाड़ियों की व्यवस्था को लेकर देर शाम तक अफरातफरी रही।
विज्ञापन

जिले में कुल 122 परीक्षा केंद्रों पर 71,581 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 3600 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं, जिन्हें क्यूआर कोड स्कैनिंग युक्त आईकार्ड दिए जाने हैं। डीआईओएस कार्यालय में देर शाम तक आईकार्ड वितरण को लेकर गहमागहमी बनी रही। इसी प्रकार, डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोलरूम को माध्यमिक शिक्षा परिषद लखनऊ से जोड़ने की व्यवस्था भी परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले तक पूरी नहीं हो पाई थी, जिससे व्यवस्थाओं को लेकर संदेह बना हुआ था।
विज्ञापन



व्यवस्थाओं में खामियां, परीक्षकों को परेशानी
परीक्षा की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए छह सचल दलों में तीसरे सचल दल का प्रभारी जीआईसी के प्रधानाचार्य परमात्माशरण को बनाया गया है। हालांकि, परीक्षा गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक का अपने केंद्र पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि अनुभवी प्रधानाचार्यों की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में उनसे जूनियर शिक्षक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में केवल एक संकलन केंद्र
उत्तर पुस्तिकाओं के संकलने के लिए जिले में केवल एक संकलन केंद्र शहर में जीआईसी को बनाया गया है। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। 40 से 45 किलोमीटर दूर स्थित परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को उत्तर पुस्तिकाओं को समय पर पहुंचाने में दिक्कत होगी।

शिक्षकों का कहना है कि पहले उप संकलन केंद्र बनाए जाते थे, अब परीक्षा समाप्त होने के दो घंटे के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को जीआईसी स्थित मुख्य संकलन केंद्र पर पहुंचाना होगा। कुंवर रामबख्श सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगतपाल सिंह ने प्रशासन से पूर्व की तरह मोहान में उप संकलन केंद्र की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। डीआईओएस ने सुनील दत्त ने बताया उत्तर पुस्तिकाओं के उप संकलन केंद्र की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

फोटो-29 डीआईओएस कार्यालय में परिचयपत्र लेने के लिए मौजूद शिक्षक। संवाद

फोटो-29 डीआईओएस कार्यालय में परिचयपत्र लेने के लिए मौजूद शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed