फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा पुल के जाम से छुटकारा दिलाएगा पीपा का पुल

Fri, 19 Dec 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34- उन्नाव से कानपुर को जोड़ने वाले नवीन गंगा पुल पर दिन भर कुछ इस तरह रेंगता है यातायात 
उन्नाव। कानपुर-उन्नाव के बीच गंगा नदी पर एक पुल होने से चार साल से रोज जाम की समस्या झेल रहे आवागमन करने वाले 20 हजार लोगों के लिए राहत की बात है। दूसरा निर्माणाधीन पुल बनकर तैयार होने तक अस्थाई पीपा पुल को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसपर 2.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्नाव को कानपुर से जोड़ने वाला रेलवे द्वारा बनाया गया 150 साल पुराना पुल कमजोर होने पर नया पुल बनाया गया था। पुराने पुल में दरारें आने पर अप्रैल 2021 को इसे बंद कर दिया गया था। इससे नवीन पुल पर दोहरा ट्रैफिक होने से जाम लगने लगा। काफी दिनों तक पुराने पुल की मरम्मत कर हल्के वाहनों के लिए खोलने की कवायद चलती रही। नवंबर 2024 में कानपुर छोर की तरफ दो पिलर के बीच का हिस्सा टूटकर गंगा में गिर गया था। इसके बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जाम की समस्या को शासन तक पहुंचाया और गंगा पर एक और पुल बनाने की मांग की थी। शासन ने एक किलोमीटर लंबा पुल बनाने के लिए 325 करोड़ रुपये स्वीकृत किए और सितंबर 2025 में इसके काम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

विधायक ने नया पुल बनने में दो से तीन साल का वक्त लगने से नदी पर अस्थायी पीपा पुल बनाने की भी मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि शासन ने इसे स्वीकृति दे दी। कानपुर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से भेजा डीपीआर मंजूर हो गया है। पीपा पुल पर 2.6 करोड रुपये खर्च होंगे। प्रयागराज से 152 पीपे, प्लेट व अन्य सामग्री आएगी। बताया कि इसी महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और जनवरी में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पीपा पुल पक्के पुल से 250 मीटर आगे बनेगा जो कानपुर में आर्डिनेंस फैक्टरी के पास कानपुर से जुड़ेगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि कानपुर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड पीपा पुल का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed