फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पांच से बीस रुपये कम हुआ टोल टैक्स

Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-33-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज स्थित टोल प्लॉजा। संवाद
नवाबगंज। एनएचएआई ने हाईवे पर टोल टैक्स में पांच से 20 रुपये तक की कमी करते हुए वाहन चालकों को राहत दी ही। नई दरें तीन अक्तूबर को रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं। इससे करीब 25 हजार वाहन चालकों को हर दिन फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चार अक्तूबर से हाईवे के टोल टैक्स में कटौती की है। इससे उन्नाव के नवाबगंज टोल प्लाजा से निकलने वाले औसतन 20 हजार वाहनों और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से आवागमन करने वाले औसतन पांच हजार वाहनों को राहत मिली है। वाहन स्वामियों में राजीव सिंह, सूरज वर्मा, दिवाकर पांडेय, ट्रांसपोर्टर सौरभ आदि ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस फैसले की सराहना की है। टोल प्लाजा मैनेजर इरफान शेख ने बताया कि वाहनों के आकार के अनुसार टोल टैक्स में कमी की गई है। कार पर पांच रुपये से लेकर अधिकतम बीस रुपये तक कम हुए हैं।
विज्ञापन


हाईवे के टोल टैक्स पर एक नजर
वाहन पहले अब

कार 100 95
छोटे व्यवसायिक 160 155

बस/ट्रक 330 320
तीन एक्सल 360 350

भारी वाहन 520 505
अत्यधिक बड़े 635 615
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed