फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 30 Sep 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र अकवारा गांव स्थित नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। दूसरा भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह एसओजी और मिशन शक्ति टीम के साथ रविवार रात 9:45 बजे अकवारा गांव स्थित नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी लखनऊ नंबर की कर आते देखा उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने पहले तो गाड़ी भगाई लेकिन चारों ओर पुलिस देख वह भाग नहीं पाया। अंत में गाड़ी खड़ी कर पैदल ही भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो उसने तमंचे से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। गोली चालक के पैर में लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज निवासी शारदा नगर कोतवाली गंगाघाट बताया। कार में उसका साथी गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर निवासी विजय को भी पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि घायल युवक पर उन्नाव में चोरी और लूट के 17 मुकदमे दर्ज हैं। घायल को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दूसरा बदमाश विजय भी शातिर अपराधी है। इस पर पूर्व में दर्ज मुकदमों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed