{"_id":"68dae1b4b801303fb50e88ca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-137864-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेयरी संचालक के बेटे का घर के कमरे में खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेयरी संचालक के बेटे का घर के कमरे में खून से लथपथ शव
विज्ञापन
फोटो नंबर- 46-घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली महमदाबाद गांव में किशोर की कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में मिला, शव के पास ही तमंचा मिला है। परिजनों के अनुसार किशोर ने खुदकुशी की है। हालांकि वह घटना की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर जांच और आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद निवासी दूध जयंत दीक्षित डेयरी चलाते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे उनके 15 वर्षीय बेटे सावन दीक्षित का शव घर के कमरे में मिला। शव के पास ही एक तमंचा भी मिला है। जयंत व अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे तो सावन का खून से लतपथ फर्श पर पड़ा था। शरीर में हरकत होते देख उसे अस्पताल लेकर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। परिजन खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी वजह नहीं बात पाए हैं।
वहींए जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का भी मामला पुलिस के सामने आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।