{"_id":"68d1a27ef463135850042de7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-137433-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बनारस की घटना से आक्रोशित वकीलों ने नहीं किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बनारस की घटना से आक्रोशित वकीलों ने नहीं किया काम
विज्ञापन
तहसीलदार साक्षी राय को ज्ञापन देते अधिवक्ता। स्रोत: अधिवक्ता।
बेहटामुजावर। बांगरमऊ तहसील बार के वकीलों ने बनारस की घटना के विरोध में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा।
बार अध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार साक्षी राय को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बनारस में वकीलों से पुलिस की अभद्रता की घटना निंदनीय व न्याय व्यवस्था की गरिमा के विपरीत है। लगातार हो रही घटनाओं से अधिवक्ताओं में असुरक्षा व आक्रोश बढ़ रहा है। कहा कि बनारस की घटना की उच्चस्तरीय मजिस्ट्रेटी जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
प्रदेश में अधिवक्ता अधिनियम लागू व भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग भी अधिवक्ताओं ने की। इस मौके पर सुभाष चंद्र शुक्ला, गिरीश अग्निहोत्री, राजमणि हंस, मुजम्मिल अहमद, कमलाकांत तिवारी, मनोज सेंगर, शादाब खान आदि अधिवक्ता रहे।