{"_id":"69220a602d40dedb5303e897","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-1-knp1086-1337004-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्कूल बस की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्कूल बस की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। मौरावां-गुरुबक्सगंज मार्ग पर निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार बीएससी के छात्र की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
असोहा थानाक्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी सुमित कुमार (19) पुत्र अवधेश पासवान बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार की सुबह 11 बजे वह बाइक से साथी लखनऊ के आलमबाग निवासी उमंग सिन्हा के साथ मौरावां थाना क्षेत्र के गांव जालिपा सिंह महाविद्यालय में सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहा था। बाइक सुमित चला रहा था। मौरावां-गुरुबक्सगंज मार्ग पर अकोहरी चौराहे के पास सामने से आ रही निजी स्कूल की बस की टक्कर से बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों छात्रों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। उमंग सिन्हा की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और वहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बड़े भाई समर के मुताबिक सुमित पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां रूपरानी, बहन प्रीती, ज्योति और सोनी बेहाल हैं।
विज्ञापन
अपराध निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक थाने में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
-- -- -- -- -- -- --
जमीन की पैमाइश के विरोध में दो किसानों के बीच मारपीट, चार पर रिपोर्ट
गंजमुरादाबाद। नसिरापुर गांव में जमीन की पैमाइश के लिए प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र के बाद दो किसानों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने खेत की नाप कराने और चकरोड कब्जामुक्त कराने के लिए जमीन की पैमाइश के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। जानकारी पर पड़ोसी किसान से रंजिश मानते हुए अपने बटाईदार को आगे कर आए दिन गाली-गलौज और अभद्रता करवाते थे। 15 नवंबर को खेत मेंसरसों की फसल को नुकसान पहुंचाने पर विरोध किया तो फावड़े से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नवीन कटियार, प्रतीक कटियार, सुधांशु कटियार और मूलचंद पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि जमीन की नापजोख की रंजिश में किसानों से मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
-- -- -- -- -- --
तेज रफ्तार बाइक खंती में गिरी, किसान की मौत, दो घायल
फोटो-5- शिवपाल फाइल फोटो।
फोटो-6- पति की मौत पर बिलखती पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन। संवाद
बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर माढ़ापुर पुलिया के पास रात 11 बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर शुक्रवार की रात बेकाबू बाइक खंती में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए हैं। तीनों वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के गांव भुठिया निवासी शिवपाल (59) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे विजयबहादुर ने बताया कि शुक्रवार को गांव के श्रीपाल की बेटी की शादी थी। शिवपाल राजेपुर गांव के गुड्डू और माखनखेड़ा के हरिश्चंद्र के साथ बाइक से माढ़ापुर स्थित गेस्ट हाउस गए थे। रात करीब 11 बजे कार्यक्रम से लौटते समय बांगरमऊ-बरुआघाट मार्ग पर माढ़ापुर पुलिया के पास रफ्तार तेज होने से बाइक बेकाबू होकर गहरी खंती में गिर गई।
हेलमेट न लगा होने से शिवपाल के सिर में चोट लगी और मौत हो गई। गुड्डू और हरश्चिंद्र को मामूली चोटें आई हैं। बेटे और बेटी सोनी का अभी विवाह नहीं हुआ है। पति की मौत से पत्नी लीलावती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे रोहित की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -