फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news,Old woman dies after being crushed by a vehicle on the highway

हाइवे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्धा की मौत

Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news,Old woman dies after being crushed by a vehicle on the highway
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ हाईवे पार करते समय एक वृद्धा को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे में पति बाल-बाल बच गया। दर्दनाक हादसे के बाद से पति बेसुध है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना क्षेत्र कासिमपुर के गांव रसूलपुर निवासी सरस्वती देवी (55) पति संतोष तिवारी के साथ कुसुंभी निवासी बहन छुन्नी देवी की बेटी मिनी की शादी में शामिल होने आई थीं।
विज्ञापन

मृतका के भतीजे भुवनेश मिश्रा ने बताया कि शादी नवाबगंज के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई थी। गुरुवार सुबह पति के साथ वापस गांव जाने के लिए सरस्वती सवारी वाहन की तलाश में कानपुर-लखनऊ हाईवे पार कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लखनऊ से कानपुर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने सरस्वती को कुचल दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर संतोष सदमे में हैं। मृतका की इकलौती विवाहित बेटी है।

पति प्राइवेट टीचर हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed