फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao,masaum beemari

गर्मी से हाल बेहाल, फिर बढ़ा तापमान

Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
unnao,masaum beemari
उन्नाव। अप्रैल में हीट वेव का अलर्ट जारी है और गर्मी थम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे में तापमान के साथ आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ने से लोगों का लू के साथ उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोत्तरी होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम की हवा चलने से जो राहत थी वह कम हो गई। लू का असर तेजी से बढ़ा। इस कारण दोपहर में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल रहा। वहीं आर्द्रता का प्रतिशत 46 फीसद होने से लू के साथ उमस भी बनी रही। सुबह नौ बजे के बाद तेजी से गर्मी बढ़ी और दोपहर दो बजे तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी और उमस के कारण लोग छांव, घर और कार्यालय के भीतर रहे। दोपहर में धूप के बीच निकलने की हिम्मत नहीं हो सकी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक अजय मिश्रा ने बताया कि अभी तापमान और बढ़ेगा। हीट वेव चल रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि किसान और मवेशी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घर या छांव में रहे। खेत पर सिंचाई करने के लिए किसान शाम को जाएं। वहीं, मवेशियों को भी चरने के लिए शाम को छोड़ा जाए। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि किसान सब्जी और जायद की फसल के लिए हल्की सिंचाई 10 से 12 दिन के अंतराल पर जरूर करें। खेत में नमी बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed