फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao - Hardoi Road will be closed for two months

दो महीने बंद रहेगा उन्नाव-हरदोई मार्ग

Sun, 13 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Sun, 13 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Unnao - Hardoi Road will be closed for two months
मार्ग के पुनर्निमाण के चलते उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन दो महीने के लिए बंद रहेगा। इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को करीब पचास किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। हरदोई की ओर से आने वाले वाहनों को बांगमऊ-लखनऊ मार्ग की ओर मोड़ दिया जायेगा।
विज्ञापन


उन्नाव से जाने वाले वाहनों को अजगैन-मोहान मार्ग से वाया मियागंज होते हुए हरदोई या कन्नौज की ओर से भेजा जाएगा। हल्के वाहन (दुपहिया, कार) जा सकेंगे। कई साल से जर्जर उन्नाव-हरदोई मार्ग का लोक निर्माण विभाग चकलवंशी से शहर तक 14 किमी मार्ग का नवीनीकरण कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


मार्ग का नवीनीकरण कार्य 13 नवंबर तक चलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमपी चौरसिया ने बताया कि मार्ग  निर्माण में बाधा और वाहन चालकों को जाम या अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए हरदोई, कन्नौज की ओर से उन्नाव, रायबरेली या लखनऊ जाने वाले वाहनों को बांगरमऊ से लखनऊ मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वाहन मियागंज. मोहान और अजगैन होते हुए लखनऊ या हाईवे  से होकर रायबरेली जा सकेंगे। जबकि उन्नाव की ओर से शहर के भीतर से दोस्तीनगर व चकलवंशी होते हुए हरदोई, कन्नौज या इसी रूट के अन्य जिलों को जाने वाले वाहनों को अजगैन मोहान मार्ग से भेजा जाएगा।


यह वाहन मोहान मियागंज होते हुए बांगरमऊ पहुंचकर गंतव्य के लिए जाएंगे। बताया कि हल्के और छोटे वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक नहीं होगी लेकिन मार्ग निर्माण में बाधा पहुंचने पर उनका आवागमन भी रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed