फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Fiance did not talk on phone, then hanged her life

उन्नाव : मंगेतर ने फोन पर नहीं की बात, तो फांसी लगा दे दी जान

Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Fiance did not talk on phone, then hanged her life
सफीपुर। चेन्नई में मजदूरी करने गए युवक से मंगेतर ने फोन पर बात करने से मना कर दिया। इससे अवसाद में आकर युवक ने चेन्नई में ही फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन चेन्नई से शव लेकर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी भगोने ने बताया कि उनका पुत्र सुखबीर (30) तीन अन्य भाइयों के साथ चेन्नई में मजदूरी करता था। उसकी शादी हाजीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी।
विज्ञापन

सुखबीर की अक्सर मंगेतर से बात होती थी। गुरुवार की रात उसने शाम को जब बात करनी चाही तो मंगेतर ने झिड़क दिया। कहा कि वह उससे बात न किया करे। इससे अवसाद में आकर उसने चेन्नई के आवास में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग उसकी मौत का जिम्मेदार मंगेतर को ही मान रहे हैं। साथ रहने वाले भाई पोस्टमार्टम के बाद शव चेन्नई से लेकर गांव मुरादपुर के लिए रवाना हो गए। शनिवार या रविवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed