फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Death of immigrant in road accident

उन्नाव: सड़क हादसे में प्रवासी की मौत, चार दिन बाद बहन की शादी व हादसे में मृत भाई का होना था तिलक

Tue, 23 Nov 2021 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Death of immigrant in road accident
चाईबासा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media
उन्नाव के हसनगंज में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लखपेड़ा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रवासी भारतीय की मौत और पीछे बैठी बहन घायल हो गई। हादसे के वक्त प्रवासी भारतीय अपनी बहन को एसएससी की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


चार दिन पहले उसका तिलक व घायल बहन की शादी थी। हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। मोहनीखेड़ा अकबर निवासी 25 वर्षीय रोहित राठौर कुवैत में नौकरी करता है। तीन माह पहले वह घर आया था। मंगलवार को वह अपनी छोटी बहन सविता को बाइक से लेकर एसएससी की परीक्षा दिलाने लखनऊ गया था।
विज्ञापन


दोपहर को घर लौटते समय लखपेड़ा चौराहा पर बांगरमऊ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई व बहन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। सविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रोहित का 28 नवंबर को तिलक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक के दौरान ही बड़ी बहन पूनम की शादी होनी थी। रोहित की शादी पांच दिसंबर को तय थी। एक साथ दोनों मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों में परिजन जोरशोर से लगे थे। रोहित की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। छोटे भाई मोहित, बहन पूनम व मां सावित्री का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल महेशचंद्र ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed