फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: dead body was thrown after killing lawyer, accused neighbor and his brother arrested, police in search of tenant

उन्नाव: वकील की हत्या कर फेंका गया था शव, आरोपी पड़ोसी और उसका भाई गिरफ्तार, किरायेदार की तलाश में पुलिस

Tue, 30 Mar 2021 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Mar 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Unnao: dead body was thrown after killing lawyer, accused neighbor and his brother arrested, police in search of tenant
वकील की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो दिन पहले मौरावां क्षेत्र के तिसंधा गांव के मोड़ पर खेत में मिले शव की पहचान लखनऊ निवासी वकील नितिन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ताने देने पर वकील का सिर कई दीवार में मारा और गमछे से गला घोंटकर हत्या करके शव फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर 28 मार्च को तिसंधा गांव के मोड़ पर सुखराम के खेत में  45 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था। पूर्व प्रधान छविनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। लखनऊ के कैसबाग थाना क्षेत्र के मकबूलगंज निवासी मयंक तिवारी ने सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान अपने बड़े भाई अधिवक्ता नितिन तिवारी के रूप में की।
विज्ञापन


 

Unnao: dead body was thrown after killing lawyer, accused neighbor and his brother arrested, police in search of tenant
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्होंने मौरावां पुलिस को बताया कि 27 मार्च को  बड़े भाई नितिन तिवारी की गुमशुदगी लखनऊ के कैसरबाग थाने में दर्ज कराई थी। मौरावां पुलिस ने कैसरबाग थाना पुलिस से संपर्क कर मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की। सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर 29 मार्च को सैनिक नगर तेलीबाग लखनऊ में दबिश देकर विपिन कुमार अग्रवाल व उसके भाई प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

दोनों आरोपियों ने बताया है कि तीन वर्ष से वकील उन्हें बेवजह परेशान कर रहे थे। घर की महिलाएं खाटू श्याम की भक्त हैं। उन्हें नास्तिक बता आस्तिक होने का ढोंग करने की बात कहता था। 27 मार्च की रात नितिन तिवारी ने उन्हें फोन किया और घर पर आकर धमकाया। गुस्से में आकर उन्होंने वकील का सिर दीवार में कई बार मारकर बेहोश कर दिया और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। 

किरायेदार की कार का इस्तेमाल 
आरोपी भाइयों ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए किरायेदार दीनबंधु द्विवेदी की मदद से उसकी कार से शव को मौरावां थानाक्षेत्र में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर अधिवक्ता की बाइक व शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयोग की गई कार बरामद की है। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि कार मालिक दीनबंधु की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed