फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: chowki incharge and two constables suspended for taking bribe, SP's action on video going viral

उन्नाव: घूस लेने में चौकी प्रभारी व दो सिपाही निलंबित, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई

Fri, 09 Apr 2021 01:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Unnao: chowki incharge and two constables suspended for taking bribe, SP's action on video going viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo pic
उन्नाव में गंजमुरादाबाद के मोहल्ला पड़ियाना निवासी दीपक कुमार से वारंट जारी होने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगना नगर चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने चौकी प्रभारी व दो आरक्षियों को निलंबित कर सीओ सफीपुर को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एएसपी ने पीड़ित की तहरीर पर शीघ्र रिपोर्ट दर्ज  किए जाने की बात कही है। पीड़ित दीपक कुमार ने एसपी आनंद कुलकर्णी समेत लखनऊ के पुलिस अधिकारियों को  शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पूर्व घर पर नगर के एक प्राइवेट आदमी के साथ दो सिपाही आए और वारंट जारी होने की बात कहकर पुलिस चौकी बुलाया।
विज्ञापन


चौकी पहुंचने पर बिना कोई वारंट दिखाए गिरफ्तारी न करने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क लिया गया। इसका वीडियो भी उसने एसपी को सौंपा है। इसके आधार पर नगर पुलिस चौकी प्रभारी रामजीत यादव,  हरिनाम व अनीश को निलंबित कर जांच सीओ सफीपुर बीनू सिंह को सौंपकर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed