फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao case: UP police reveals, Girl killed by drinking insecticide, accused confesses

Unnao Case: पुलिस ने किया खुलासा, एकतरफा प्रेम में कीटनाशक पिलाकर की हत्या, आरोपी ने जुर्म कबूला

Fri, 19 Feb 2021 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Unnao case: UP police reveals, Girl killed by drinking insecticide, accused confesses
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बबुरहा गांव में दोनों किशोरियों की मौत का कारण अस्पताल में भर्ती करिश्मा (काल्पनिक नाम) से एकतरफा प्रेम करने वाला पड़ोसी गांव का युवक बना। प्रेम के प्रस्ताव पर इनकार की खुन्नस के चलते आरोपी ने एक नाबालिग साथी की मदद से खेत में पहले तीनों को नमकीन खिलाई फिर जहरीला पानी पिला दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार किया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव निवासी सपना, उसकी चचेरी भतीजी रेशमा और चचेरी बहन करिश्मा (तीनों काल्पनिक नाम) बुधवार शाम को खेतों में बदहवास हालत में पड़ी मिलीं थीं। सीएचसी में डॉक्टरों ने सपना और रेशमा को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


करिश्मा का कानपुर में इलाज चल रहा है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पाठकपुर गांव निवासी विनय उर्फ लंबू करिश्मा के संपर्क में आया। विनय ने उससे प्यार का इजहार किया। करिश्मा ने उसका प्रस्ताव ठुकराते हुए उससे दूरी बना ली। इससे विनय करिश्मा से खुन्नस मानने लगा, लेकिन खुन्नस का एहसास नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय और करिश्मा के खेत अगल-बगल होने से वह रोजाना करिश्मा से मिलने जाने लगा। छह दिन पहले उसने हत्या की योजना बनाई। बुधवार दोपहर करिश्मा अपनी चचेरी बहन सपना व भतीजी रेशमा के साथ चारा लेने खेत पहुंची। करिश्मा को जाता देख विनय ने बोतल में पानी भरा और फसल में मिलाने वाली कीटनाशक मिला दिया।
 

Unnao case: UP police reveals, Girl killed by drinking insecticide, accused confesses
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
गांव के नाबालिग दोस्त से नमकीन मंगवाई और खेत पहुंच गया। उसने तीनों को खेत की मेड़ पर बैठाकर नमकीन खिलाई। पानी की बोतल देख करिश्मा ने पानी मांगा, जिसपर विनय ने बोतल उसे पकड़ा दी। करिश्मा के पानी पीने के बाद सपना और रेशमा ने भी पानी पी लिया। कुछ देर बाद तीनों को लड़खड़ाता देख पास ही सरसों के खेत में डालकर दोनों भाग निकले। 

शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो विनय उसके साथी ने सच कबूल कर लिया है। आईजी लक्ष्मी सिंह के अनुसार विनय ने बताया है कि वह सिर्फ करिश्मा को मारना चाहता था। दोनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है। करिश्मा के होश में आने पर उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

गम और गुस्से के बीच बुआ व भतीजी का अंतिम संस्कार
असोहा के बबुरहा गांव में अफसरों ने भीड़ जुटने की आशंका देख सुबह ही बुआ-भतीजी के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों में घटना को लेकर गम और गुस्सा भी दिखा। जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम ने अंतिम संस्कार के बाद घटना स्थल पहुंचकर घटना का सीन दोहराया। इस दौरान मिली जानकारी पर गांव की एक दुकान से नमकीन के पैकेट जांच के लिए जब्त किए।

एहतियात को तौर पर प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। उधर, लखनऊ की एफएसएल ने दोनों किशोरियों की हत्या की घटना का सीन दोहराया। तफ्तीश के दौरान खेत जाने से पहले किशोरियों द्वारा गांव की एक दुकान से नमकीन (टेढ़े-मेढ़े) का पैकेट खरीदने की ा जानकारी मिलने पर टीम दुकान पहुंची और बाकी बचे पैकेट जांच के लिए कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed