{"_id":"60995ec99810412b53264a17","slug":"unnao-case-against-44-including-sp-mlc-for-meeting-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: बिना अनुमति बैठक करने पर सपा एमएलसी समेत 44 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: बिना अनुमति बैठक करने पर सपा एमएलसी समेत 44 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 10 May 2021 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 10 May 2021 09:57 PM IST
सार
बिना अनुमति बैठक करने पर पुलिस ने सपा एमएलसी समेत आठ नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव में नवाबगंज के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल गीता गार्डेन में तीन दिन पहले बिना अनुमति बैठक करने पर पुलिस ने सपा एमएलसी समेत आठ नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आठ मई को कानपुर-लखनऊ हाईवे पर होटल गीता गार्डेन में सपाइयों ने सभी निर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया था। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बैठक को औपचारिक और परिचयात्मक बताया था। कार्यक्रम में कई कद्दावर नेता मौजूद रहे थे।
सोमवार को पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। जिन पर रिपोर्ट दर्ज हुई है उनमें सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, अरुण शंकर उर्फ अन्ना शुक्ला, अशोक चंदेल, अनिरुद्ध चंदेल, सेवकलाल रावत और होटल गीता गार्डेन के मालिक सुनील गुप्ता व 35 अज्ञात लोगों पर लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने के अलावा महामारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।