फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: By-election on vacant posts of three-tier panchayat on August 4

उन्नाव : त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव चार अगस्त को

Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Unnao: By-election on vacant posts of three-tier panchayat on August 4
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के उपचुनाव चार अगस्त को होंगे। ग्राम प्रधान की दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच और ग्राम पंचायत सदस्यों की 51 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत पूरा निस्पंसारी के प्रधान पुत्तीलाल की दिसंबर 21 में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके अलावा बीघापुर के करमी के प्रधान विनय का ब्रेन हेमरेज से अप्रैल 2022 में निधन हो गया था। तब से दोनों सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पांच और ग्राम पंचायत सदस्यों की 51 सीटें भी खाली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त सीटों के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 22 जुलाई को नाम वापसी होगी। उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चार अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री आज से शुरू होगी। दावेदार संबंधित विकास खंड कार्यालय से पर्चे ले सकते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed