{"_id":"5e46f0538ebc3ee5a554aa5d","slug":"unnao-beating-of-farmer-report-against-four-unnao-news-knp544689341","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की पीटकर हत्या, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की पीटकर हत्या, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार की फाइल फोटो ।
- फोटो : UNNAO
बीघापुर(उन्नाव)। बारासगवर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को बीच रास्ते खींचकर उसकी लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। थाना क्षेत्र में एक माह पहले मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के बेटे ने पड़ोस में रहने वाले युवक व उसके बेटे समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी व एएसपी ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मौके पर जाकर जांच की। खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की है।
बारासगवर थाना क्षेत्र के पुरौना गांव निवासी किसान शिवशंकर(50) दस बिस्वा जमीन के सहारे परिवार का गुजारा चलाता था। गुरुवार रात लगभग 10 बजे वह मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए खेत को निकला। भोर पहर 3 बजे वह मरणासन्न हालत में पड़ोसी श्रीपाल के घर के पास पड़ा मिला। श्रीपाल की पत्नी ने ही शिवशंकर के घर के बाहर पड़े होने की सूचना उसकी पत्नी माधुरी को दी। माधुरी पहुंची तो शिवशंकर ने उससे पानी मांगा। पत्नी के पानी पिलाने के बाद उसने पड़ोसियों द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद शिवशंकर की मौत हो गई। मृतक के बेटे अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक माह पहले मेड़ काटने को लेकर उसके पिता शिवशंकर व पड़ोसी श्रीपाल के बीच विवाद हुआ था। श्रीपाल ने पिता को जान से मारने की धमकी दी थी।
बताया कि गुरुवार रात पिता के खेत जाते समय घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूरी पर श्रीपाल कुरील ने अपने बेटे सर्वेश, राजन के साथ मिलकर पिता को दबोच लिया। फिर घसीटकर अपने दरवाजेे पर लाकर अन्य परिवार के लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। भोर पहर उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी पर एसपी विक्रांतवीर, एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ बीघापुर एके राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सुराग तलाशने के लिए एसपी ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच की। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बेटे अनिल की तहरीर पर श्रीपाल, उसकी पत्नी मालती बेटे सर्वेश व राजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर श्रीपाल को छोड़ अन्य सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सर्विलांस टीम के अलावा, एसओ बिहार और बारासगवर को घटना के खुलासे में लगाया गया है।
विज्ञापन
मृतक के बेटे अनिल के अनुसार उसका पिता खेत के सामने ही छप्पर के नीचे साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। बताया कि पिता की हत्या के बाद उसने तहरीर में पांच लोगों के नाम दिए थे। एसओ ने दबाव बनाकर एक नाम हटवा दिया। एक नाम हटाए जाने से परिवार में आक्रोश है।
मृतक शिवशंकर के बेटे अनिल का आरोप है कि पिता को पीटकर मरणासन्न करने के बाद आरोपियों ने साइकिल में लादा और अपने दरवाजे पर लाकर फेंक दिया। भोर पहर आरोपी श्रीपाल की पत्नी ने उसे व उसकी मां को पिता शिवशंकर के बैठे होने की जानकारी दी। मां आरोपी के दरवाजे पहुंची तो पिता लहूलुहान हालत में अंतिम सांसें गिनते मिले।
ें
पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार लाठी-डंडों की 10 चोटें मिली हैं। जिसमें सिर में गंभीर चोट और कोमा में जाने से शिवशंकर की मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर पुलिस ने भागे आरोपी श्रीपाल की भी तलाश शुरू कर दी है।
मृतक शिवशंकर के 3 पुत्र व 2 पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा पुत्र संजय विदेश में रहकर काम करता है। अनिल गांव में रहकर ही मजदूरी करता है। तीसरा बेटा विकास अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। दो बेटी सुमन और शीलू हैं। सुमन की शादी हो चुकी है। घटना के के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बुजुर्ग पिता महावीर व मां शिवदेवी बेटे की मौत पर बेहाल दिखे।