{"_id":"dc7553865b667270d48adcafd3539ca9","slug":"university-exam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 ने छोड़ा समाजशास्त्र का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 ने छोड़ा समाजशास्त्र का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मंगलवार को बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों का समाजशास्त्र विषय का दूसरा पेपर था। इसमें तीनों पालियों में 34 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
डीएसएन व श्रीनारायण गर्ल्स डिग्री कालेज में सचल दल तीनों पालियों में निरीक्षण करता रहा। डीएसएन डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष का पेपर था। इसमें 490 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 11 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
दोपहर की पाली में बीए तृतीय वर्ष का पेपर था। इसमें 580 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 9 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के पेपर में 528 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 13 अनुपस्थित रहे। वहीं श्रीनारायण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में द्वितीय पाली में कुल 121 परीक्षार्थियों में 1 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन