फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unfortunately not grow tourism in country

पर्यटन न बढ़ना देश का दुर्भाग्य

Tue, 03 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 03 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Unfortunately not grow tourism in country
परियर घाट में स्वदेश दर्शन योजना की शुरुआत करते केंद्रीय मंत्री। - फोटो : amar ujala
पर्यटन का न बढ़ पाना देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। अभी तक की सरकारों ने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। विश्व का 73 प्रतिशत हिमालय हमारे पास होने के बाद भी यहां का पर्यटन प्रतिशत नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन


यह बातें केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने कहीं। वह सोमवार को शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने परियर स्थित गंगाघाट के जीर्णोद्धार का शिलान्यास व गंगातट पर 3.65 करोड़ रुपए की लागत से पक्के घाटों का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि गंगातटों को मुख्य मार्गों से जोड़ना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। पर्यटन से रोजगार मिलता और रोजगार से हर वर्ग के लोग सुखी होते हैं। इस मौके पर उनके साथ सांसद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, विजय द्विवेदी, नरेंद्र निषाद, अनिल पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, रमाकांत त्रिपाठी, मीनू पांडेय, देवी प्रसाद, अजय अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक पर कहा कि सारी लड़ाई लूट के पैसों के बंटवारे की है। प्रदेश में पर्यटन मंत्री ही बर्खास्त हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी राजनीति की मसखरी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed